फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 18 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के बुधवार को 18 नए केस मिले हैं। शहर के प्रमुख प्राइवेट स्कूल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। विद्यालय स्टाफ के दो लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। स्कूल में ही शिविर लगाकर जांच कराई गई थी। अब मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3526 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के एक प्रमुख स्कूल के स्टाफ के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नगला टेकराम निवासी 53 वर्षीय पुरुष, जैन नगर खेड़ा निवासी सात वर्षीय बालिका की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टी की है। जलेसर रोड़ स्थित हरीनगर निवासी 46 वर्षीय युवक, पुराना रसूलपुर निवासी 41 वर्षीय महिला, रामनगर निवासी 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
बैंक ऑफ इंडिया में कराई गई जांच में दो महिलाएं कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई हैं। गणेश नगर में भी कोरोना संक्रमण के दो मरीज मिले हैं। इधर, शिवनगर में कोरोना बुरी तरह फैला हुआ है। यहां एक सप्ताह से प्रतिदिन कोरोना केस में वृद्घि हो रही है। घेरखोखल में 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। उसायनी में एक वृद्घ, टापाकला में 70 वर्षीय वृद्घा, ब्रहमपुरी में 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें