फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 एंबुलेंस में ईएमटी ने कराया महिला का प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते पूरा स्वास्थ्य विभाग अन्य कार्यों में जुटा हुआ है। गर्भवतियों की निगरानी करने वाली आशाएं भी कोरोना को रोकने के सर्वे में जुटी हुई है, इसलिए गर्भवतियों पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। रविवार को देर रात एक महिला ने एंबुलेंस में ही बेटे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) ने प्रसव कराया। अब जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन

रविवार को एका गांव के भरतपुर निवासी रिंकी पत्नी शिवकुमार को प्रसव पीड़ा उठी थी। शिवकुमार ने 102 नंबर को डायल कर दिया। चूंकि एंबुलेंस के प्वाइंट से प्रसूता के घर की दूरी 35 किलोमीटर थी। इसलिए एंबुलेंस पहुंचने में थोड़ा समय लग गया। एंबुलेंस जब प्रसूता को हॉस्पिटल की ओर लेकर जा रही थी। तभी महिला के प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी आशीष मिश्रा ने महिला का प्रसव कराया। प्रसव के बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। स्टाफ ने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें