फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल से सब्जियां बनाई जा रहीं चमकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हरी सब्जियों को कृत्रिम रंग से रोकने के लिए अभियान चलाया। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने गठित खाद्य सचल दल आदेश के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के साथ सब्जियों और दूध का नमूना लेकर जांच को भेजा।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता हरिशंकर के विक्रय प्रतिष्ठान पर बिक रही हरी मटर में रंग की मिलावट के संदेह पर एक नमूना जांच के लिए लिया। इस दौरान मौके पर 3.5 किलोग्राम रंगीन हरी मटर को सीज किया गया। टूंडला सब्जी मंडी में विक्रेता मैसर्स मां वैष्णो ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। मौके पर रंगे हुए परमल का पाए गए। टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टूंडला सब्जीमंडी में मैसर्स आदेश ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण कर मौके पर विक्रय के लिए भंडारित करेला का नमूना लिया। सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद में दुग्ध विक्रेता (दूधिया) गोविंद के वाहन पर भंडारित दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें