फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बुखार से बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव में लगा जांच शिविर

Mon, 06 Oct 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव खैय्यातान में दवा का छिडकाव करते कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
खैरगढ़। ग्राम खैय्यातान में बुखार से एक बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सोमवार को गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कीर्ति गुप्ता की मौजूदगी में एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 101 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान छह गंभीर मरीजों को एंबुलेंस से सीएचसी खैरगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित सात वर्षीय पुत्र की रविवार को मौत हो गई थी। गांव में कई अन्य लोग बीमार हैं। वहीं खांसी, बुखार, त्वचा रोग आदि से पीड़ित अन्य मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं और कुछ के रक्त जांच के सैंपल भी लिए गए।
डॉ. कीर्ति गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में वायरल बुखार का असर तेजी से फैल रहा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, थोड़ी सी सावधानी और समय पर दवा लेने से मरीज जल्द ठीक हो सकते हैं। गंदगी से दूर रहें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें।
विज्ञापन

गांव में बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए खंड विकास अधिकारी ने दवा का छिड़काव और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।


इन मरीजों को भेजा गया अस्पताल
शिविर में जांच के बाद रामरति, किशनलाल, बद्री प्रसाद, मनोज कुमार, कमलेश कुमार, राजवती और अंशुल को खैरगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। सभी को समय पर उपचार मिल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें