पुलिस के सामने सवाल, आखिर कौन था वो दोस्त, क्यों की बेरहमी से हत्या, कहां है सिर
इस वारदात ने पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है। पुलिस कई सवालों में उलझी है। इनमें पुलिस के सामने मुख्य सवाल यह है कि आखिर 9 जनवरी की शाम करीब 5 बजे सौरभ अपने किस दोस्त के बुलावे पर उससे मिलने गया था। सौरभ की हत्या आखिर क्यों इतनी बेरहमी से की गई है और किसने की है, इसके अलावा सिर काटकर कहां फेंका गया है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी गुत्थी यह है कि हत्या के लिए जाखई गांव को ही क्यों चुना गया। सौरभ की ससुराल इसी गांव में है। इधर, ससुराल पक्ष का दावा है कि सौरभ उस दिन उनके घर आया ही नहीं था। बिना सिर की लाश मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि हत्यारों ने पहचान छुपाने की कोशिश की है या फिर यह किसी रंजिश का नतीजा है।
पुलिस की कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस अब सौरभ की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि उस रहस्यमयी कॉलर तक पहुंचा जा सके जिसने उसे आखिरी बार फोन किया था। एसएसपी ने चार टीमों को इस घटना के खुलासे के लिए लगाया है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस गहनता से इस मामले की पड़ताल कर रही है।
-सौरभ दीक्षित, एसएसपी
ये भी पढ़ें-
UP: बांग्लादेश से ऐसे होती है भारत में घुसपैठ, 38 बांग्लादेशियों ने खोले थे चाैंकाने वाले राज; वापस भेजे