फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के लिए की थी राहुल की हत्या

Sat, 18 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा विक्रेता राहुल जैन हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को दक्षिण पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से उस तमंचे को भी बरामद कर लिया जिससे राहुल को गोली मारी गई थी। आरोपी बीएमएस का छात्र है।
विज्ञापन




दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरनगर निवासी दवा विक्र्रेता राहुल जैन पुत्र भानु प्रताप जैन की 17 अप्रैल की रात करीब आठ बजे मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सभासद राकेश गौतम को गिरफ्तार किया था। राकेश से पूछताछ के बाद पुलिस के सामने सुशांत यादव उर्फ गुड्डा पुत्र राघवेंद्र सिंह निवासी नगला ठार थाना टूंडला व हाल निवासी महावीर नगर गली नंबर नौ का नाम प्रकाश में आया था।

शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल जैन ने सुशांत यादव से ब्याज पर तीन वर्ष पूर्व एक लाख रुपये लिए थे। ब्याज अदा न करने पर तीन वर्ष में चार लाख रुपये हो गए थे। इन रुपयों को राहुल लौटा नहीं रहा था। तगादा करने पर सिर्फ बीस हजार रुपये लौटाए गए। इसी बीच पूर्व सभासद राकेश यादव ने सुशांत से संपर्क कर राहुल की हत्या की सुपारी दी। सुशांत के जो रुपये राहुल पर थे उन्हें राकेश ने देने का वादा किया। इसके बाद 17 अप्रैल को सुशांत ने राहुल जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। सुशांत यादव ने बताया कि वह अपने पिता की इकलौती संतान होने के साथ ही अलीगढ़ से बीएमएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उसके दो वर्ष पूर्ण भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें