फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा रद्द,धनराशि वापस मंगाने को भेजना होगा केंसिल चेक एवं पासबुक की फोटो स्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते हजयात्रा 2020 को रद्द किए जाने के साथ ही हजयात्रियों के द्वारा जमा की गई धनराशि को वापस किए जाने की प्रक्रिया हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रारंभ कर दी है। इसके लिए हजयात्रियों को एक केंसिल चेक, बैंक की पासबुक की फोटो स्टेट को भेजना होगा। ताकि उक्त धनराशि को खाता के सत्यापन के साथ भेजा जा सके। हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने जानकारी देते हुए बताया कि हजयात्रा 2020 को कोरोना संक्रमण के चलते अरब सरकार ने निरस्त कर दिया है। मतलब इस बार कोई भी विदेशी हजयात्रा नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भी हजयात्रियों की ओर से हजयात्रा के लिए जमा कराई गई धनराशि को वापस किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि किसी भी हज यात्री को कोई भी अभिलेख नहीं देने होंगे। उनके खातों में जमा धनराशि को वापस कर दिया जाएगा, लेकिन आज हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गत छह जुलाई को आदेश जारी किया है कि हज यात्री का बैंक एकाउंट सत्यापन के लिए जरूरी है कि उत्तर प्रदेश के तमाम हज यात्री अपने केंसिल चेक जिस पर हज यात्री का कवर नंबर लिखकर या पासबुक की फोटो कॉपी इस व्हाट्सएप नंबर 9967190309 या फिर ईमेल आईडी ड्डष्ष्ह्लह्य.द्धष्द्बञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर रिफंड के लिए भेज सकते हैं। इसके भेजने के साथ ही हज यात्री के बैंक एकाउंट में जमा की गई धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें