फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा : किसानी से राजनीति तक के सफर में विवादों से रहा नाता

Sat, 06 Jul 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। हाथरस हादसे में एसटीएफ हाथरस द्वारा शिकोहाबाद से पकड़े गए सत्संग आयोजन समिति के सेवादार व सपा नेता का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी घर में घुसकर पिटाई, तो कभी हत्या के प्रयास, बलवा और छेड़छाड़ जैसी संगीन अपराधों में उसका नाम सुर्खियों में आता रहा है। बसपा सरकार में अधिकारियों के बीच मजबूत पकड़ के चलते अधिकांश मुकदमों में अब तक राहत मिलती रही है। थाना शिकोहाबाद में ही उसके खिलाफ चार मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन


पेशे से किसानी करने वाला शिकोहाबाद के एटा चौराहे के पास निवासी सपा ननेता उपेंद्र यादव की बसपा सरकार में जनपद में अधिकारियों के बीच मजबूत पकड़ रही है। किसानी से राजनीति तक के सफर के बीच में कई मोड़ ऐसे भी आए, जब उसका नाम आपराधिक घटनाक्रमों में भी सामने आया। कभी हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, बलवा और अन्य घटनाओं में सामने आया, तो कभी घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना शिकोहाबाद में मुकदमे दर्ज हुए। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में कई जानों के जाने के बाद पुलिस प्रशासन काफी सख्त हो गया। जिसने कई संभावित स्थानों पर भोले बाबा के खास अनुयायियों के यहां दबिशें दीं। इनमें से एक दबिश शिकोहाबाद के एटा चौराहे के समीप बुधवार रात सेवादार उपेंद्र यादव के घर पर भी दी गई। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






शिकोहाबाद में दर्ज किए गए तीन मुकदमा

थाना शिकोहाबाद एवं टूंडला में उपेंद्र यादव के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा 2 मार्च 2016 को शाम पांच बजे के करीब थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा ज्ञानदीप रोड निवासी सामन्ती देवी ने दर्ज कराया था। इस मुकदमे में उपेंद्र यादव के अलावा चार अन्य लोगों के नाम भी शामिल थे। जिसमें पीड़िता ने आरोपियों द्वारा घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज, पिटाई, जान से मारने की धमकी, बलवा, छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके अलावा भी अन्य कई मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज किए गए थे। जिसके बाद से सपा नेता सुर्खियों में आ गया था।
विज्ञापन







टूंडला में दर्ज हुआ था हत्या के प्रयास का मुकदमा

वर्ष 2019 में थाना टूंडला में भी उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0213/19 दर्ज किया गया। इसको वर्ष 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके राजेंद्रपाल निवासी 46, एबी कंपनीबाग रेलवे कॉलोनी टूंडला ने दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपा नेता समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं घर में घुसकर पिटाई, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

उपेंद्र यादव के खिलाफ शिकोहाबाद व टूंडला में दर्ज मुकदमे

मुकदमा अपराध संख्या

धारा

0183/16


323, 504, 506, 354, 427, 324, 452, 147

213/19


147, 148, 307, 452, 504, 506

386/05


147, 148, 427, 504, 506

38/07


352, 504, 506






सपा नेता उपेंद्र यादव के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में तीन एवं टूंडला में हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सपा नेता के आपराधिक इतिहास की कुंडली खंगाली है।
विज्ञापन




अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें