आबकारी विभाग ने हरियाणा की शराब बरामद की।
आबकारी विभाग ने फरीदाबाद से गोरखपुर जा रही हरियाणा की शराब की जखीरा पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान कैंटर चालक और क्लीनर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कैंटर के अंदर से 135 पेटी हरियाणा की शराब बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी डीएन सिंह, शहर आबकारी अधिकारी संजीव कुमार, वैभव शर्मा, अवनीश, संजय और अवधेश टूंडला टोल टैक्स पर पहुंचे। यहां उन्होंने आगरा की ओर से आ रहे कैंटर को रुकवाने का प्रयास किया, तो चालक ने स्पीड तेज कर दी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पीछा कर उसायनी के समीप कैंटर को रुकवाकर चालक सुभाष राय, अखलेश कुमार निवासी माढ़ौरा जिला छपरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया। चालक और क्लीनर को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के साथ टीम कैंटर को लेकर अधिकारी सुहागनगर स्थित आबकारी कार्यालय पहुंचे। तलाशी के दौरान कैंटर के अंदर बने गोपनीय बॉक्स में से 135 पेटी हरियाणा की शराब बरामद की गई।