जागरूकता के लिए सदर तहसील में हुआ स्वीप कार्यक्रम, मांगे सुझाव
सदर तहसील में मंगलवार को एसडीएम रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उद्यमियों, बिल्डरों और व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उनसे अभियान को गति देने के लिए सुझाव मांगे गए।
एसडीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना है। इसके लिए सभी उद्यमियों, बिल्डरों व व्यापारियों से आगे आने को कहा। जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, तब तक दूसरों को भी नहीं कर सकते। तहसीलदार जीत सिंह राय ने कहा कि श्रमिकों को मतदान प्रति जागरूक करने के लिए सभी इकाइयों के सामने बैनर लगवाए जाएंगे। दीवालों पर पेंटिंग कराई जाएगी। जिन इकाइयों में अधिक संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं, उनमें ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम में सहयोग के लिए एक-एक नोडल व्यक्ति का चयन किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों में सुझाव भी मांगे।
कार्यशाला में जनपद स्वीप आइकन हेमंत अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार मित्तल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, अनिल जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
पालीवाल हाल में बीएलओ की बैठक आज
तहसीलदार जीत सिंह राय ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को डीएम राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से पालीवाल हाल में कार्यशाला लगाई जाएगी, जिसमें बीएलओ जानकारियां देंगे, जिससे कोई व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे।