फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीटा झूला कर्मचारी, रामलीला में हंगामा

Thu, 15 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेला में पुलिस उप निरीक्षक ने झूला कर्मचारियों से अभद्रता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के विरोध में कमेटी ने रामलीला मंचन सहित पूरा मेला बंद कर दिया। कमेटी पदाधिकारियों ने मारपीट का आरोप कैलादेवी मंदिर पर तैनात उपनिरीक्षक पर लगाया है। कमेटी की मांग है कि दोषी उपनिरीक्षक के निलंबित न होने तक रामलीला प्रारंभ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव द्वारा भव्य रामलीला मंचन कराया जा रहा है। रामलीला महोत्सव में आने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर मेला कोतवाली स्थापित की गई है। इसकी जिम्मेदारी एसआई केपी सिंह को सौंपी गई है। कोतवाली पर जितेंद्र गौतम भी उप निरीक्षक के रूप में तैनात हैं। बुधवार की सायं उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम कुछ महिला-पुरुषों को लेकर झूला पर पहुंचे। इस दौरान झूला खराब हो गया। झूला खराब होने पर मैनेजर राजेश शर्मा ने लोगों के पैसे वापस कर रहे थे। कमेटी के सचिव आरपी सिंह यादव का आरोप है कि इसी दौरान एसआई जितेंद्र गौतम और उनके साथ आए लोगों ने मैनेजर सहित झूला कर्मचारियों के साथ डंडों मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी दौड़ कर रामलीला समिति के कार्यालय पर पहुंचे। वहां पदाधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया। इस घटना पर कमेटी पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए रामलीला मंचन सहित मेले में चल रहे सभी झूला समेत लीला का मंचन बंद करा दिया। कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जब तक दोषी सबइंसपेक्टर को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक मेला प्रारंभ नहीं होगा। इस मामले से एसएसपी  को अवगत कराया गया। जानकारी पर सीओ सिटी राजेश चौधरी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें