तहसील सदर में अधिवक्ताओं की हड़ताल के दौरान पसरा पड़ा सन्नाटा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर के तबादले की मांग को लेकर सोमवार को सदर तहसील के अधिवक्ता, बैनामा लेखक, टाइपिस्ट, स्टांप विक्रेता, मुहर्रिर हड़ताल पर रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कार्य ठप रहा। बैनामा करने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा।
तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। इससे पूर्व आहूत बैठक में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर, मुनेश पाल सिंह ने एसडीएम सदर के व्यवहार पर आक्रोश जताया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एसडीएम सदर का जिले से बाहर स्थानांतरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रकाश और संचालन अवधेश कुमार ने किया। अजयवीर सिंह, रामकुमार मिश्रा, एमएस शाहनवाज, इं. श्याम सिंह यादव, शिव मोहन शर्मा, राजेंद्र सिंह बघेल, बृजमोहन चक्रवर्ती, मान सिंह यादव, विनोद सिंह यादव, मोहम्मद अकरम अंसारी, लक्ष्मीनारायण, रामहरि यादव आदि मौजूद थे।