फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जीआरपी, आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 09 May 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन ​के प्लेटफार्म पर  सतर्कता बरतते जीआरपी व आरपीएफ संवाद
विज्ञापन
टूंडला। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। संयुक्त रूप से चलाए अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले रेलयात्रियों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही उनके सामनों की सघन चेंकिग की।
विज्ञापन


टूंडला रेलवे स्टेशन प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार है। जहां से प्रतिदिन देशी, विदेशी 10 से 12 हजार रेलयात्री आवागमन करते हैं। भारत पाकिस्तान के बीच जंग के हालातों एवं आतंकी घटना होने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान सभी प्लेटफॉर्मों, रेलवे पुल, स्टेशन स्थित कार्यालयों, बुकिंग विंडो, यात्री विश्राम गृह, सर्कुलेंटिग एरिया आदि क्षेत्रों में चलाया गया। जीआपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने व जाने वाले रेलयात्रियों की निरंतर चेंकिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी रेलयात्री पर शक होने पर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक अनेक सिंह, आरपीएफ विनोद गौतम सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें