फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाचते-गाते मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के जत्थे

Tue, 23 Sep 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा के दौरान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की घर-घर पूजा अर्चना की गई। माता रानी के पूजन के साथ मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन एवं मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी पर श्रद्धालुजनों की कतार लगी दिखाई दी। जिले के अन्य देवी मंदिरों पर भी श्रद्धालुजन नृत्य करते हुए पहुंच रहे थे। देवी गीतों पर शाम को नृत्य करते श्रद्धालु नजर आए। इसके साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर देवी जागरण के साथ मां का दरवार सजाने के कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन भी तड़के चार बजे से श्रद्धालु मंगला दर्शन करने को मां के दरबार में पहुंचे। चार से पांच बजे के बीच जो श्रद्धालु नहीं पहुंच सके उन्हें इंतजार करना पड़ा। दूरदराज ग्रामीण अंचल से आने वाले श्रद्धालु बिना दर्शन के वापस नहीं जा रहे थे। इधर जिनकी मनोकामना पूर्ण हो गई वह नेजा चढ़ाने के साथ प्रसाद का वितरण कर रहे थे। इसके कारण दूसरे दिन से ही मां कैलादेवी भवन पर पूरे दिन भक्तों की भीड लगी दिखाई दी। कोई मातारानी की पोशाक चढ़ा रहा था तो कोई प्रसाद बांट रहा था। कमोवेश यही हाल मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी पर देखने को मिला। शाम को दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे थे।
कोई टेंपों एवं आटो के साथ बड़े वाहनों से नेजा एवं प्रसाद चढ़ाने को पहुंच रहे थे। इसके अलावा शहर के सिनेमा चौराहा पर स्थित दुर्गा माता मंदिर,जलेसर रोड स्थित काली माता मंदिर,नगला करन सिंह स्थित पथवारी माता मंदिर, चंद्रवार गेट के साथ पेेमेश्वर गेट स्थित पथवारी माता मंदिर पर भी श्रद्धालुजनों की भीड रही। जोशियान के साथ सुहागनगर, लेबर कॉलोनी स्थित मातामंदिर पर श्रद्धालु पूजा करने के साथ प्रसाद को चढ़ा रहे थे। कई स्थानों पर देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें