कील स्थापना कर भगवान महावीर जयंती महोत्सव का आगाज करते जैन समाज के लोग एवं मौजूद जैनमुनि अमित स
- फोटो : कील स्थापना कर भगवान महावीर जयंती महोत्सव का आगाज करते जैन समाज के लोग एवं मौजूद जैनमुनि अमित सागर महाराज। स्रोत: मंदिर कमेटी।
फिरोजाबाद। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव का शनिवार को भूमि पूजन और कील स्थापना के साथ विधिवत आगाज हुआ। यह आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक मेला प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शनिवार सुबह नसियाजी मंदिर के सामने स्थित मेला प्रांगण में प्रज्ञाश्रमण बालयोगी मुनि 108 अमित सागर महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन और कील स्थापना समारोह संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में महावीर जन्मकल्याणक समिति, नसियाजी मंदिर समिति और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समारोह के दौरान डेविड जैन ने विधिवत कील स्थापना की। आयोजन को लेकर मीडिया प्रभारी अजय जैन और राज जैन ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम इसी स्थल पर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अनुज जैन, राजेश जैन, इंद्र कुमार जैन, प्रवीण जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, राज जैन, अंकित जैन, संजय जैन और अनूप जैन उपस्थित रहे। संवाद