Grocery shopkeeper dies of electrocution.
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में शनिवार दोपहर परचून दुकानदार की करंट लगने से मौत हो गई। दुकानदार को अचेत अवस्था में ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए।
करबला गली नंबर दो निवासी श्याम सुंदर (50) की लेबर कॉलोनी स्थित गोकुल मार्केट में परचून की दुकान है। रोज की तरह शनिवार को भी वे अपनी दुकान पर गए थे। दोपहर के समय दुकान के भीतर अचानक बिजली का करंट लगने से वे बेहोश होकर गिर पड़े।
आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने पर घटना की जानकारी परिजन को दी गई। परिजन उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संवाद