फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किराना एसोसिएशन ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला में बैठक करते किराना एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किराना एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पॉलीथिन को बंद करने के नाम पर छोटे-छोटे व्यापारियों को परेशान किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन शीघ्र ही इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराएगा।
विज्ञापन

किराना एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा पॉलीथीन बंद किए जाने के नाम पर छोटे-छोटे व्यापारियों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। जबकि शासन की तरफ से एक तरफ पॉलीथीन बंद करने और दूसरी तरफ पॉलीथीन मंगाने की अनुमति दी जा रही। लेकिन जब कोई छोटा व्यापारी उसका उपयोग कर रहा तो उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।
सरकार और अफसरों को चाहिए कि वो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई करें। व्यापारी शीघ्र ही मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। बैठक में राजू गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजू अशोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सौरभ अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी नेता बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें