फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में लखनऊ - आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार की रात तेज रफ्तार कार का टॉयर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें एक मासूम भी शामिल है।
इरशाद निवासी प्रतापपुर थाना जफरगंज फतेहपुर अपने परिवार के साथ आगरा किसी काम से आए थे।
आगरा से प्रतापपुर लौटते समय उनकी कार नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 57 पर पहुंची तभी कार का टॉयर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही कार में सवार लोगों की चीख निकल गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया। घायलों में अश्मा, इनाया पुत्री इरशाद, इरफान, इरशाद, जाइद और जेनव पत्नी इरशाद शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि टॉयर फटने से कार में सवार लोग मामूली चुटैल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।