फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हरियाली का महाभियान, 45.5 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

Sat, 31 Jan 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वृहद अभियान की तैयारी, वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। इस साल वर्षाकाल के दौरान जिले में 45.5 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शासन ने वृहद अभियान के दौरान रोपे जाने वाले पौधों के विभाग वार लक्ष्य तय कर दिया है। इस साल अकेले वन विभाग को ही लगभग 22.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।
वृहद पौधरोपण अभियान के तहत इस साल जिले में कुल 45.5 लाख पौधों का रोपण होगा। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत वन विभाग को 22.5 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य दिया गया है। जबकि शेष 23 लाख पौधे अन्य विभागों द्वारा रोपे जाएंगे। वन विभाग के अनुसार जुलाई-अगस्त के दरम्यान वर्षाकाल में होने के वाले पौधे रोपण के लिए विभागों से उपयुक्त भूमि चयन की सूचना मांगी जा रही है।
विज्ञापन


इन विभागों को मिली, बड़ी जिम्मेदारी
डीएफओ भानेंद्र सिंह के अनुसार इस साल वृहद पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कराने को राजस्व विभाग,पंचायती राज और निकायों को 12 लाख पौधे रोपने होंगे। जबकि औद्योगिक क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए उद्योग विभाग को 1.5 लाख का लक्ष्य दिया गया है। अवशेष पौध रोपण के लिए माध्यमिक व बेसिक शिक्षा,उद्यान,कृषि,श्रम,विकास प्राधिकरण के अलावा पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


शीशम ,सागौन, वैरायटी आम, अमरूद पर फोकस
जिले की राजकीय पौधशालाओं शीशम, सागौन जैसे फर्नीचर वुड की पौध के अलावा इस साल कल्मी आम, वैरायटी अमरूद के अलावा शहतूत की पौध तैयार की जा रहीं हैं। वहीं छायादार पेड़ों में चिलबिल, कंजी, नीम आदि पौध भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें