थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में नातिन से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दबगों ने बाबा को पीट कर मौत के घात उतार दिया। जब परिजन विरोध करने पहुचे तो दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो महिला समेत सात के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या की धाराअें में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्लाट से घर लौटते वक्त रास्तें में दबंग मनचलों ने युवती से सरेराह छेड़खानी कर दी। मनचलों के चंगुल से बचते हुए युवती ने घर पहुच कर परिजनो को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। जब युवती का पिता, मां, परिजनों संग मनचलों के घर शिकायत लेकर पहुचे तो आरोप है कि मनचलों और उनके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। नातिन से छेड़छाड़ की खबर मिलते ही पीड़ित युवती का बाबा भी मौके पर पहुच गया और मारपीट का बचाव करते हुए विरोध करने लगा। आरोप है कि इसी से गुस्साए मनचलों और उनके परिजनो ने बुजुर्ग बाबा ने उन्हें पकड़ लिया पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। वृद्ध की हत्या के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। हत्याकांड से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पीएम के लिए फीरोजाबाद भेज दिया है। हत्याकांड के बाद गांव मे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने विजयपाल, अनूप, दिलीप, धर्मपाल, करुआ, नीरु यादव और संगीता के खिलाफ मारपीट, हत्या और बवले के आरोप मे रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।