फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छता, नागरिक सेवाएं आपदा प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन हेतु शानदार काम करने वाली ग्राम पंचायतों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदन 20 जनवरी तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को जवाबदेय संस्था के रूप में विकसित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार स्वरूप लाखों रुपये की आर्थिक मदद और राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त होगा। 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों का जिला स्तरीय कमेटी द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
परीक्षण के उपरांत पात्रता श्रेणी में आने वाली ग्राम पंचायतों के नाम शासन को अग्रसारित किए जाएंगे। शासन द्वारा तीन स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। जिनमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा एवं बाल मैत्री पुरस्कार शामिल हैं।
विज्ञापन

यह होंगे मापदंड
स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पेयजल, स्ट्रीट लाइट, बुनियादी जरूरत), प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंध, सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, राजस्व सृजन में नवाचार एवं ई-गवर्नेंस सिस्टम स्थापना में प्रगति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें