फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग नहीं लगाने वाले आवंटियों के भूखंड होंगे निरस्त

विज्ञापन
कलैक्ट्रेट पर उद्योग बंधु की बैठक में उपस्थित डीएम चंद्र विजय सिंह। विभिन्न विभागों के अधिकारी ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मिनी औद्योगिक आस्थान में भूखंड आवंटन के बाद औद्योगिक गतिविधियां संचालित नहीं कराने वालों के आवंटन निरस्त होंगे। उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने यह बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिले में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने एवं स्मार्ट सिटी फिरोजाबाद गठन से जुडे़ प्रस्ताव मांगे। साथ ही उद्योग बन्धुओं की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान मिनी औद्योगिक आस्थान में आवंटित भूखंडों पर औद्योगिक गतिविधियां संचालित नहीं होने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित नहीं करने वाले आवंटियों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। डीएम ने एक कमेटी गठित कर स्थलीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार, उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पाण्डेय, ओम ग्लास प्रमुख, उद्योग बन्धु एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी व उद्योग बन्धु के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

रोशन होगा ककरऊ-मेडिकल कॉलेज मार्ग
जिलाधिकारी ने जलेसर रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में औद्योगिक गतिविधि तेज करने एवं सुरक्षा की दृष्टि से ककरऊ कोठी से मेडिकल कॉलेज तक मार्ग पर क्रिटिकल फंड से एलईडी लाइटें स्थापित कराने को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि जलेसर रोड पर मेडिकल कॉलेज दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, सेंट जोंस स्कूल, पोलिटेक्निक कॉलेज सहित महत्वपूर्ण सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान हैं।
हाईवे पर बनेगा चौराहा
जिलाधिकारी ने कहा कि सदर तहसील के समीप हाईवे कट को चौराहा के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें