फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से फहराया तिरंगा, अमर शहीदों को किया याद

Wed, 27 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 67 वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। जिला मुख्यालय पर डीएम निधि केसरवानी ने ध्वजारोहण के साथ ही अमर शहीदों को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ गोष्ठी में कहा कि हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत है। पुलिस लाइन में भव्य परेड का नजारा देखने को मिला। स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव ने परेड की सलामी ली। इस दौरान अफसरों के साथ जिले के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण डीएम निधि केसरवानी ने किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काली चरन गुप्ता व एक अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारीजनों को शाल ओढ़ाकर, माला भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि इन महान सपूतों के आंदोलन से देश को आजादी मिली। एडीएम कर्मेद्र सिंह, एसडीएम मुख्यालय सत्यप्रकाश, डिप्टी कलेक्टर संगीता सिंह आदि मौजूद थे। इधर गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। सवा नौ बजे एसएसपी अशोक कुमार एवं एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एसपी देहात डा. संजय सिंह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैदान में पहुंचे। मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप उर्फ छोटू ,एमएलसी डा. असीम यादव, पूर्व विधायक झाऊलाल यादव समर्थकों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। जहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अक्षय यादव ने ध्वजारोहण किया तो पीएसी 15वीं बटालियन के बैंड पर पुलिस लाइन में देश भक्ति की धुन बजाई। प्रथम परेड कमांडर श्यामकांत के साथ एसएसपी अशोक कुमार और सांसद अक्षय यादव ने परेड का निरीक्षण के साथ सलामी ली। इससे पूर्व परेड द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। सांसद द्वारा टोलियों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया,तो अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मान किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। आईवे स्कूल के बच्चे ने  प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान जिला जज कृष्ण सिंह, डीएम निधि केसरवानी, सीडीओ सुजीत कुमार, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीडीओ आरके राम, सीओ सिरसागंज संजीव वाजपेई, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सीओ सदर जगदीश सिंह, सीओ जसराना शमशेर सिंह के साथ कोतवाल और थानेदारों के साथ पुलिस के जवान मौजूद थे। विकास भवन में सीडीओ सुजीत कुमार ने एवं नगर निगम में आयुक्त रामऔतार रमन ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर जितेंद्र केम, महाप्रबंधक बीएन द्विवेदी व स्टाफ मौजूद रहा। फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में सहायक अभियंता एसएन प्रसाद ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. लेबर कालोनी कार्यालय में अधीक्षण अभियंता डीके त्यागी ने ध्वजारोहण किया।

नहीं उड़ाए जा सके शांति के प्रतीक कबूतर
हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे मंच से उड़ाने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस परंपरा को पूरा नहीं किया जा सका। मंच के नीचे पिंजड़े में बंद कबूतर उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। एक पुलिसकर्मी गुब्बारे हाथ में थामे मंच के समीप ही खड़ा इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें