फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजकीय विद्यालयों को संवारने की तैयारी

Fri, 13 Mar 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 वित्तीय वर्ष 2015-16 में शुरू होने वाली ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेजों की हालत सुधरेगी। छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं हराभरा वातावरण देने के साथ तकनीकी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की तैयारी चल रही है।विभाग ने पूरे प्रदेश में 100 स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव रखा है। इसके लिए सभी जनपदों से राजकीय विद्यालयों के नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन

नए सत्र से राजकीय इंटर कालेजों का माहौल बदला हुआ नजर आएगा। शासन ने चयनित जीआईसी को मॉडल रूप देने पर मुहर लगा दी है। अगर योजना सफल रही तो योजना अन्य राजकीय कालेजों में भी लागू की जाएगी। फिलहाल जिले से दो कालेजों के नाम मांगे गए हैं। शासनादेश के अनुसार योजना में छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही वातावरण को हराभरा और स्वच्छ बनाने पर जोर होगा।
स्मार्ट क्लासेस शुरू करके छात्र-छात्राओं का ध्यान राजकीय स्कूलों की तरफ आकर्षित किया जाएगा। इन स्कूलों में फर्नीचर से लेकर अन्य व्यवस्थाएं हाईटेक हाेंगी। शासन ने चयनित प्रति विद्यालय को फर्नीचर, अनुरक्षण एवं अन्य मदों के लिए पचास लाख रुपये स्वीकृत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल योजना नए सत्र में शुरू करने के  लिए विभाग को शासन से पत्र मिल चुका है। इसमें पचास लाख रुपये प्रति विद्यालय स्वीकृत किए जाएंगे। नियम के तहत चयन प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें