फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजकीय स्कूलों के छात्र अब कर सकेंगे ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स

Sun, 17 Aug 2025 06:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी डिजिटल प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा में भी निपुण हो सकेंगे। जिले के सरकारी स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब स्थापित की जा रही हैं, जहां कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित ''ओ-लेवल'' कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह कोर्स चार चरणों में विभाजित है। प्रत्येक कक्षा में एक मॉड्यूल पढ़ाया जाएगा और उसकी परीक्षा होगी। इस कोर्स का एक बड़ा फायदा यह है कि पहला मॉड्यूल सफलतापूर्वक पास करने वाले छात्रों को ''ट्रिपल-सी'' (सीसीसी) सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उत्तर प्रदेश सरकार की कई नौकरियों के लिए एक अनिवार्य योग्यता है।
विज्ञापन

जो छात्र सभी चार मॉड्यूल पास कर लेते हैं और ओ-लेवल प्रोजेक्ट भी जमा करते हैं, उन्हें 12वीं कक्षा पास करने के बाद ओ-लेवल का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र उनके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन


चरणबद्ध तरीके से हो रहा है विस्तार
फिलहाल जिले के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से पहले चरण में छह स्कूलों में आईसीटी लैब शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा, 13 अन्य विद्यालयों में लैब स्थापित करने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। यह पहल छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से रोजगार की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।

इन विद्यालयों में हो रही है शुरुआत:
राजकीय इंटर कॉलेज, टूंडला
राजकीय इंटर कॉलेज, जसराना
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगला बल्ल
राजकीय इंटर कॉलेज, नसीरपुर
राजकीय हाईस्कूल, सोथरा
राजकीय हाईस्कूल, नगला पट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें