व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ने उद्योग मंच का किया गठन, उद्यमियों की समस्याओं का कराएंगे निदान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने उद्योग मंच का गठन करते हुए गोपालदास बंसल को मंच का अध्यक्ष, गौरव अग्रवाल को महामंत्री तथा उपेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया है।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निदान के लिए उद्योग मंच की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन सक्रियता के साथ उद्यमियों के बीच काम करेगा। विनायक कॉम्पलैक्स स्थित व्यापार मंडल के महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में अंबेश शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ-साथ हमें उद्यमियों की समस्याओं को हल कराना है। उद्योग मंच के माध्यम उद्यमियों की समस्याओं का निदान कराने का काम किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष की जिम्मेदारी गोपालदास बंसल, महानगर महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता को बनाया है।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि उद्योग मंच के माध्यम से हम अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। हमारा व्यापार मंडल परिवार और सशक्त बनेगा। मुख्य अतिथि अलकार कुरैशी ने कहा कि हम सभी एकजुटता के साथ काम करेंगे। संचालन भानु उपाध्याय ने किया।
इस दौरान हरिशंकर अग्रवाल,रमाशंकर दादा,आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, अनिल गुप्ता अमीना, आकृति सहयोगी, ओमप्रकाश राठौर,लकी वर्मा, हरिशंकर राठौर, पारुल गुप्ता,रजनी शर्मा,सुभाष यादव,विकास लहरी,दिलीप कुमार दीक्षित,मूलचंद राठौर, सुनील कुमार तोमर,रामगोपाल, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा, बिलाल कुरेशी, बबीता शर्मा,रेणु कुशवाहा, मुन्नालाल गोला, रवि यादव, राघव यादव,आशीष भारद्वाज सहित काफी व्यापारी शामिल थे।