फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परचून की दुकान से लाखों का माल और नकदी चोरी

Sat, 25 Jul 2026 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित एक परचून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लोहे की टीन काटकर लाखों रुपयों का सामान तथा नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के स्वामी नगर निवासी राज कुमार गुप्ता की स्टेशन रोड पर एके डिग्री कॉलेज के सामने परचून की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान की लोहे की टीन काटकर लाखों रुपयों का परचून का माल एवं नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी कर चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें