शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पालीवाल महाविद्यालय की उत्कृष्टता के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रबंध समिति स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रही है। कार्यक्रम 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या होंगी। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रामनरेश अग्निहोत्री और पूर्व स्पीकर मध्य प्रदेश विधानसभा सीताशरण शर्मा भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा पूर्व छात्र, पूर्व प्राचार्य, पूर्व प्रोफेसर और पूर्व विद्यालय समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
स्वर्ण जयंती समारोह के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पालीवाल स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष विजयदत्त पालीवाल, पालीवाल महाविद्यालय समिति अध्यक्ष राजीव पालीवाल, प्रबंधक राहुल पालीवाल, सचिव ओमप्रकाश पालीवाल और कार्यक्रम मीडिया प्रभारी केके पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेधावी छात्रों के साथ ही पूर्व छात्र, पूर्व प्राचार्य, पूर्व अध्यक्ष, सचिव और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। सांसद चंद्रसेन जादौंन, विधायक सदर मनीष असीजा, विधायक डॉ.
मुकेश वर्मा, विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी, विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम सहित पालीवाल स्कूल एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। प्राचार्य वाईसी पालीवाल, प्रधानाचार्य पाली इंटर कॉलेज डॉ. विनोद यादव, ओम प्रकाश, आरबी पांडेय आदि मौजूद रहे।