फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच इकाइयों को मिलेगा, राज्य स्तरीय पुरस्कार, आवेदन मांगे

Wed, 10 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमएसएमई योजना के तहत संचालित कांच एवं चूड़ी इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। तीन वर्ष से कांच उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों से आवेदन मांगे गये हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन संध्या यादव के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत संचालित कांच इकाइयों को प्रांतीय स्तर का पुरस्कार प्रदान किया जाना है। कांच व चूड़ी उत्पादन के क्षेत्र में लगातार तीन साल से उत्कृष्ट कार्य करने वाली लघु एवं सूक्ष्म इकाइयां पुरस्कार की पात्र होंगी। उपायुक्त उद्योग के अनुसार पुरस्कार की इच्छुक इकाइयां उनके कार्यालय से जरूरी जानकारी कर सकतीं हैं।

ग्रामोद्योग इकाइयां भी होंगी सम्मानित
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राजकीय वित्त पोषित इकाइयों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाना है। तीन वर्ष से सतत क्रियाशील एवं गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार कराने वाली इकाइयां पुरस्कार की पात्र हैं। आवेदन के संबंध में सुहागनगर स्थित खादी ग्रामोद्योग विभाग से जानकारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें