फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच निर्यातक उद्योग को पटरी पर लौटाने को हुआ मंथन

विज्ञापन
र्यित एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित निर्यातक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच एवं हस्तशिल्प निर्यातकों की एक बैठक मंगलवार को होटल पैराडोर में आयोजित की गई। इसमें उद्यमियों व निर्यातकों ने निर्यातक उद्योग को पटरी पर लाने को मंथन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईवे स्थित होटल पैराडोर में जिले के प्रमुख निर्यातक जुटे। निर्यातकों ने कोविड-19 प्रकोप के कारण प्रभावित हुए फिरोजाबाद के कांच उद्योग जगत को दोबारा पटरी पर लाने के लिए मंथन किया गया। निर्यातकों ने मर्चेडाइज एक्सपोर्टस फॉर इंडिया स्कीम की जगह स्थापित होने जा रही शासन की नई स्कीम निर्यात उत्पादों पर शुल्क में छूट योजना को क्रियान्वित किए जाने पर जोर दिया गया।
निर्यातकों में सरवर हुसैन, राजीव दीक्षित, शरद गुप्ता एवं सिंहराज यादव आदि ने स्थानीय निर्यातकों की समस्याओं का बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया। ग्लास मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी ने निर्यातकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन की नीतियों व सुझावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कांच टेस्टिंग प्रयोगशाला का निर्माण एवं ईपीसीएच भवन निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा स्वदेशी उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले कर में छूट को मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपो मार्ट एवं ग्लास म्यूजियम के लिए इंडिया एक्सपोजिएशन भवन निर्माण की कार्य योजना से जुडे़ प्रस्तावों पर शासन गंभीरता से मंथन कर रहा है।
विज्ञापन

मुकेश बंसल टोनी - अध्यक्ष निर्यात एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें