मेधावी छात्राओं को सम्मानित करतीं शिक्षिकाएं।
- फोटो : samvad
शिकोहाबाद। बीडीएम बालिका महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक समारोह बृहस्पतिवार को हुआ। छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ प्रबंध समिति की अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता एवं प्राचार्य प्रो. गीता यादवेन्दु ने किया। हिंदी विभाग में सर्वाधिक उपस्थित व अनुशासन हेतु चंद्रपाल सिंह तोमर स्मृति पुरस्कार छात्रा अंजलि, सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा को हरेन्द्र पाल सिंह तोमर स्मृति पुरस्कार, छात्रा फिजा को अंग्रेजी विभाग में सेठ संपत्ति लाल जैन स्मृति पुरस्कार, छात्रा सना को सुगन्ध लता जैन स्मृति पुरस्कार दिया गया। आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पदक विजेता छात्राएं शिवांगी और श्वेता के साथ ही पीएचडी के लिए योग्यता परीक्षा, स्नातक अध्यापक पद पर चयनित छात्राएं, फिरोजाबाद महोत्सव में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राएं, यूनिवर्सिटी महिला राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयनित छात्राएं तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाली छात्राओं को पदक व प्रमाणपत्र दिए गए।
इस अवसर पर प्रो. शशिप्रभा तोमर, प्रो. सीमारानी जैन, डॉ. नीलम, पूजा, पल्लवी पाण्डेय, डॉ. ममता भारद्वाज, डॉ. पिंकी, सोनिका, दर्शना कुमारी, डॉ. सीमारानी, प्रीति सिंह, डॉ. माया गुप्ता उपस्थित रहीं।