फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Tue, 22 Jul 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपराजिता के तहत आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करती छात्राएं। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को संकट की घड़ी में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रशिक्षक भावुक यादव ने किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि विपरीत परिस्थितियों में डरने के बजाय आत्मबल से काम लेना चाहिए। प्रशिक्षक ने पकड़ से मुक्त होने, संतुलन बनाए रखते हुए प्रतिरोध करने के बारे में बताया। साधारण वस्तुओं का प्रयोग कर बचाव करने और धैर्य के साथ निर्णय लेने जैसी कई व्यावहारिक तकनीक का अभ्यास कराया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आत्मरक्षा के उपायों को गंभीरता से सीखा।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर आकांक्षा, लवन्या जैन, फिजा, वैष्णवी दक्ष और प्रिया जैन को अमर उजाला की ओर से पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं। सीईओ विख्यात भटनागर और दिपाली भटनागर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें