फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत पर सामान लेने गई युवती को लगा करंट, झुलसी

Sat, 04 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में घर की छत पर सामान लेने गई युवती करंट लगने से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। युवती को बेहतर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

आलमपुर कनैटा निवासी रेनू (22) पुत्री राम खिलाड़ी दिवाली पर घर की साफ सफाई कर रही थी। साफ सफाई कार्य करने के दौरान कुछ सामान लेने के लिए मकान की छत पर गई थी। इसी दौरान उसके छत से होकर गुजर रहे 11 हजार केवीए के तारों से उसे करंट लग गया। इससे वह झुलसकर छत पर गिर गई। परिजनों ने जब आवाज सुनी तो वह छत की ओर दौड़े। देखा तो रेनू जमीन पर पड़ी थी। परिजन तत्काल उसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर लिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. राकेश यादवेंदु ने बताया करंट से झुलसी युवती की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें