ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
- फोटो : ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
टूंडला। अलीगढ़ स्टेशन पर नौ वर्षीय बालिका अपनी मां से बिछुड़ गई। मां की तलाश करते हुए वह ट्रेन में सवार होकर टूंडला स्टेशन पहुंच गई। प्लेटफार्म पर रोती बालिका को राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया है।
अलीगढ़ के थाना क्वारसी अंर्तगत पटवारी नांगला निवासी नवेद की नौ वर्षीय बेटी नुसरत 9 दिसंबर को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछड़ गई। इतना ही नहीं वह पूर्वा एक्सप्रेस में बैठकर टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंच गई। बालिका प्लेटफॉर्म नंबर सात की सीढ़ियों के पास रो रही थी। बालिका को रोता देख आरपीएफ महिला कांस्टेबल कविता कुमारी ने बच्ची को अपने साथ कार्यालय में बैठा लिया। पूछताछ करने पर बालिका ने अपना नाम व पता बताया। जीआरपी ने बालिका के परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अपनी बेटी से मिलकर खुशी जाहिर की।