रफ़रोजाबाद ! प्रयागराज मांडा निवासी काजल बिंद ने संगम से रायसीना हेल्थ तक का लगभग 750 किलोमीटर का स?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रयागराज की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका ने 15 दिन में करीब 750 किलोमीटर लंबा सफर 15 दिन में दौड़ लगाकर पूरा करने का संकल्प लिया है। बालिका के साथ उसके पिता व भाई के साथ कोच भी चल रहे है। शुक्रवार को बालिका फिरोजाबाद पहुंची। यहां नगला उदी में रात्रि विश्राम करने के साथ ही शनिवार को गंतव्य तक के लिए रवाना हो गई।
कक्षा तीन की छात्रा काजल ने बताया कि वह मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। 750 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के साथ ही आठ अगस्त को दिल्ली के इंडिया तक पहुंचने का लक्ष्य है। 750 मीटर लंबी दौड़ को पूरा करने के लिए उसने 23 जुलाई को प्रयागराज से दौड़ शुरु की थी। उसके साथ पांच वर्षीय भाई बादल, पिता नीरज विंद और कोच रजनीकांत भी चल रहे हैं। यह तीनों लोग बाइक पर चलते है। काजल का कहना है कि वह दिन में कम से कम 65 किलोमीटर दौड़ लगा रही है। रात्रि विश्राम के बाद सुबह 11 बजे वह नगदी उदी से दिल्ली के लिए निकल गई। इस दौरान छात्रा का हौसला अफजाई करने के लिए भाजपा नेता पार्षद आनंद अग्रवाल, सुखदेव वर्मा, मुन्नी देवी, भूपेंद्र निषाद, जमुना दास वर्मा, सियाराम, मोहन निषाद आदि ने उसका हौसला बढ़ाया।