फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने दिए बालिग और शादी के प्रमाण

Tue, 23 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के एक बहुचर्चित प्रेम प्रसंग के मामले में युवती ने सोमवार को कोर्ट में अपने बालिग और शादी के प्रमाण दिए। उसने बयान में स्वयं अपनी मर्जी से नितिन के साथ जाने की बात कही। उसने बताया कि उसने कानपुर के एक आर्य समाज मंदिर में शादी भी की है। कोर्ट में बयान के बाद युवती को प्रेमी नितिन के रिश्तेदार के घर पर छोड़ दिया गया। मामले में प्रेमी युवक के परिवारीजनों और दोस्त को जेल भेजा जा चुका है। युवती के बयान के बाद अब पुलिस प्रेमी युवत के परिवारीजनों और दोस्त को रिहा करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने की बात कह रही है।  
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णपाड़ा निवासी नितिन चौहान के प्रेम संबंध रसूलपुर थाना क्षेत्र की दूसरे समुदाय की युवती से हो गए थे। 17 नवंबर 2014 को नितिन और युवती घर से चले गए थे। युवती के पिता ने रसूलपुर थाने में नितिन चौहान और उसके दोस्त सहित अन्य परिवारीजनों के खिलाफ युवती को बहला-फुसला कर अगवा करने का मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने युवक की मां, ममेरे भाई मनीष और आरोपी के दोस्त सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से युवक नितिन के साथ जाने की बात कही है। थाना रसूलपुर प्रभारी के अनुसार युवती ने बताया कि उसने 23 नवंबर को उसने नितिन चौहान के साथ आर्यनगर मंदिर कानपुर में विवाह कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस युवती को नितिन चौहान के रिश्तेदार के यहां शिकोहाबाद ले गई। यहां पहले से ही नितिन चौहान मौजूद था। युवती को नितिन चौहान के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना रसूलपुर प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जेल में बंद युवक के मां, दोस्त और रिश्तेदार को निर्दोष करार देने के लिए कागजी कार्रवाई की जाएगी।

कद्दावर मंत्री के फोन पर हुई थी कार्रवाई
युवती को बहला फुसलाकर अगवा किए जाने का मामला शासन तक पहुंचा था। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद यूपी के एक कद्दावर मंत्री ने पुलिस को फोन कर युवती को हर हाल में बरामद करने के निर्देश देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक की मां, दोस्त और उससे ममेरे भाई को जेल भेजा था। लेकिन युवती और आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें