फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यवृद्िध के खिलाफ उतरे चूड़ी दुकानदार

Mon, 22 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाना संचालकों द्वारा चूड़ी के तोड़े पर की गई छह रुपये मूल्यवृद्धि के विरोध में सोमवार को भी दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दुर्गा नगर में एकत्रित दुकानदारों ने तोड़ाफोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद दुकानदार जुलूस के रूप में राजेंद्र विश्राम गृह पहुंचे। यहां भी तोड़फोड़ कर मूल्यवृद्धि का विरोध किया गया।
विज्ञापन



प्रदर्शन करते हुए दुकानदार सौरभ बंसल, हाजी अली ने कहा कि चूड़ी तोड़े में छह रुपये की मूल्यवृद्धि हमें मंजूर नहीं है। बाहरी व्यापारियों द्वारा मूल्यवृद्धि के कारण आर्डर न दिए जाने से कारोबार ठप हो रहा है लेकिन सिंडिकेट पदाधिकारी झूठी बयानबाजी कर भ्रम फैला रहे हैं। नरेंद्र कुशवाहा, अजय अग्रवाल ने कहा कि कारखाना संचालक मूल्यवृद्धि के लिए गैस की रेट बढ़ोत्तरी का बहाना बना रहे हैं, जबकि फरवरी में गैस की रेट 19.26 रुपये थी। मार्च से सितंबर तक गैस की रेट 12 रुपये हो गई है7 इसके बाद भी कारखाना संचालकों ने चूडी के तोड़े पर रेट कम नहीं किया। नवंबर में गैस की रेट 19.16 हुई तो कारखानेदारों ने पुन: छह रुपये तोड़ा बढ़ा दिया। दुकानदारों ने मांग की कि कारखानेदार तत्काल बढ़ी हुई रेट वापस लें तथा अच्छी क्वालिटी का माल उपलब्ध कराएं।

लोक नागनरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन सौली, तरनदीप सलूजा ने कहा कि गेल गैस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाले गैस की रेट पिछले 14 महीनों में 11.97 रुपये से 19.77 रुपए तक रही हैं। इसी रेट से कारखानेदारों को गैस के बिल से प्राप्त हुए हैं। अत: दुकानदारों द्वारा मूल्यवूद्धि वापस लेने की मांग जायज है। प्रदर्शन करने वालों में सत्यदेव गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, महावीर प्रसाद, संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, अरविंद कुमार, अतुल जैन, मनीष गुप्ता, हाजी सलाउद्दीन, हाजी जावेद, गुलजार, हाजी अफजर, संदीप अग्रवाल, पुष्पेंद्र जैन, राजकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें