फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लें युवा: अतुल

Sat, 27 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन का त्याग कर दिया। उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। युवा उनके जीवन चरित्र से देशभक्ति की प्रेरणा लेकर देश हित के लिए कार्य करें। यह बातें चंद्रेशखेर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल भारद्वाज ने कहीं। इस मौके पर भारत माता चौक पर पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए।  
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि आजाद ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए और स्वयं को अंग्रेजों द्वारा पकड़े जाने पर गोली मार ली। जिंदा रहते अंग्रेज उन्हें पकड़ नहीं पाए थे। इस  दौरान देवांशु उपाध्याय, रवि सक्सेना, रवि पौनियां, अमन शर्मा, निशांत  शर्मा, मोहित कौशिक, मुकेश पचौरी, अभिषेक कुमार, कुमारी किटटूू शर्मा आदि  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें