फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमैन की हादसे में मौत

Sat, 27 Feb 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित ग्राम रसीदपुर कनैटा के समीप साइकिल सवार पोस्टमैन की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के दबरई निवासी पूरन सिंह (57) पुत्र मवासीलाल सुहागनगर स्थित मुख्य डाकघर में डाक को बांटने का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। वह जैसे ही ग्राम रसीदपुर कनैटा के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरन सिंह की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। थाना सिरसागंज के कौरारा निवासी माधुरी (30) पत्नी सुनील कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पर जीआरपी के साथ परिजन पहुंचे। शव को पीएम को जिला अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें