अपनी दुल्हन खुशी वर्मा का हाथ थामे जर्मनी से आए गुस्ताव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सच्चा प्यार क्या होता है, इसे जर्मनी के गुस्ताव ने साबित कर दिया। सात समंदर पार करके अपनी प्रेमिका से शादी करने गुस्ताव अपने परिजन समेत शिकोहाबाद आ पहुंचे। यहां उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार एटा रोड स्थित जानकी महल में प्रेमिका खुशी से सात फेरे लेकर उसे जीवन संगिनी बनाया।
जसराना के पाढ़म की रहने वाली खुशी वर्मा जयपुर में एक जर्मन कंपनी में नौकरी करती थीं। वहीं जर्मनी से गुस्ताव वर्ष 2023 में भारत घूमने के लिए आए हुए थे। राजस्थान, दिल्ली और आगरा की यात्रा करने के बाद वह जयपुर घूमने पहुंचे। दुल्हन खुशी वर्मा की चाची ज्योति बताती हैं कि वहीं गुस्ताव की मुलाकात खुशी से हुई। जहां खुशी स्विमिंग पूल में तैराकी सीख रही थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई।
इसके बाद वही दोस्ती प्यार में और फिर अब शादी के अटूट बंधन में बदल गई। गुस्ताव और खुशी की यह जोड़ी सिर्फ दो देशों का नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों का मिलन साबित हुई। गुस्ताव ने भारत और शिकोहाबाद को यादगार बताया।