फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहसुन व्यापारी से 1.68 लाख की लूट

Sat, 25 Jul 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक लहसुन व्यापारी को स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लुटेरों ने सवारी के रूप में गाड़ी में बैठाकर लूट लिया। व्यापारी से बदमाश 1.68 लाख रुपये, अंगूठी और मोबाइल लूटकर भाग गए। वारदात के बाद लुटेरे चलती गाड़ी से व्यापारी को फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

ग्राम डाहिनी निवासी लहसुन व्यापारी संजय गुप्ता पुत्र जवाहरलाल गुप्ता प्रात: 11 बजे चर्च तिराहे पर घिरोर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक स्कार्पियो उनके पास आकर रुकी। गाड़ी चालक मैनपुरी चलने की आवाज लगा रहा था। संजय गुप्ता ने उससे घिरोर जाने की बात कही तो  चालक ने उन्हें गाड़ी में बैठ जाने को कहा। इसके बाद गाड़ी चली तो चालक इटावा रोड की ओर ले जाने लगा। इस पर संजय गुप्ता ने चालक को टोका। इस पर चालक ने कहा कि आगे से उसे अपने साथी को लेना है और इसके बाद मैनपुरी जाएगा। कुछ आगे जाते ही पीछे की सीट पर यात्री के रूप में बैठे लुटेरे ने गमछे से संजय गुप्ता का चेहरा ढक दिया और लुटेरों ने व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए पेंट की जेब में रखे 1.68 लाख रुपये, एक अंगूठी और मोबाइल लूट लिए। बाद में लुटेरे व्यापारी को चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए। पीड़ित लहसुन व्यापारी ने थाने में 6 स्कार्पियो सवार लुटेरों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें