फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कढ़ाई का तेल गिरने से नाना, धेवती जलकर घायल,उपचार को लाए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के नीबू वाला बाग में कढ़ाई का गरम तेल गिरने से नाना और धेवती झुलस गए। घायलों को परिजन उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में लाए। डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर लिया है। नीबू वाला बाग गली नं. पांच निवासी प्रीतम सिंह (52) पुत्र भजनलाल के घर बुधवार देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का प्रसाद बनाया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि प्रसाद को बनाने के दौरान प्रीतम सिंह की धेवती थाना टूंडला के चुल्हावली निवासी दीक्षा (नौ) पुत्री देवेंद्र कुमार घर पर पूड़ी बेलने का काम कर रही थी।
विज्ञापन

दीक्षा जंगला को पकड़ कर वहां से निकलने लगी। लोहे के जंगला की सरिया निकल जाने कारण बालिका के हाथ से लकड़ी का पटा गरम तेल की कढ़ाई में जा गिरा। जिससे दीक्षा एवं उसके नाना प्रीतम सिंह जल गए। दोनों को उपचार के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा नीबू वाला बाग क्षेत्र में बालिका एवं उसके नाना कैसे जले हैं इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें