फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी सुहागनगरी

Sat, 01 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी सुहागनगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने शनिवार को नगर में भव्य श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा हुआ था। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों युवा जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वाहनों एवं बाइकों पर सवार युवाओं में खासा जोश नजर आया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भारत सिंह की अध्यक्षता में लेबर कालोनी स्थित रामलीला मैदान से भव्य श्रीराम की शोभायात्रा शुरू की गई। शुभारंभ संत जनू बाबा के प्रबंधक डा. रामकैलाश यादव ने हरा फीता काट किया। शोभायात्रा लेबर कालोनी से होकर स्टेशन रोड होते हुए गांधीपार्क पर पहुंची। शोभायात्रा में चार पहिया, दुपहिया वाहनों पर सवार युवा जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। गांधीपार्क पर जाम के हालात हो गए थे। शोभायात्रा देखने को राहगीरों के जहां के तहां कदम रुक गए। ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर ही भगवामय हो गया हो। शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर सवार महिलाएं व बच्चे भी जोश में दिखे।
सैकड़ों युवा हाथों में केसरिया ध्वज थाम कर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं अनेक युवा दुपहिया वाहनों में सवार थे। शोभायात्रा गांधी पार्क, सुभाष तिराहा, सुहाग नगर चौराहा, नगला भाऊ, सेंट जोंस चौराहा, राजा का ताल होते हुए उसायनी स्थित श्री वैष्णोदेवी धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में रंजीत सिंह, आकाश तिवारी, ओम तिवारी, सोनू शर्मा, शालू यदुवंशी, अभीष्ट पांडे, अनुराग कुलश्रेष्ठ, पुष्पकर देव, हिमांशू विष्ट, सचिन दीक्षित, मोहित चौहान, नमन यादव विष्णु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें