अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। बार अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में सभा कर सांसद को संबोधित ज्ञापन सिरसागंज विधायक को सौंपा गया। साथ ही एलान किया गया कि आयोग ने यदि मनमानी की तो अधिवक्ता चक्का जाम करेंगे।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा विधि आयोग द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ अधिनियम में संशोधन द्वारा बार कौंसिल ऑफ इंडिया की स्वायत्ता को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें अदालती अवमानना में बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी में अधिवक्ता का लाइसेंस रद्द करना, हड़ताल अथवा सुनवाई पर पेश नहीं होने पर मुवक्किल के नुकसान की भरपाई करनी होगी। इस प्रकार के कई संशोधन शामिल हैं। महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट ने कहा कि राज्य बार कौंसिल में दूसरे क्षेत्रों जैसे मेडिकल, सीए, इंजीनियर और समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को शामिल करने के हम विरोध करते हैं। शंकर लाल निषाद एडवोकेट, राजेश तिवारी एडवोकेट, शीलेंद्र प्रताप चौहान, डा. सुधीर यादव एडवोकेट, शेर सिंह राजपूत एडवोकेट, देवीराम यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजयप्रताप उर्फ छोटू और सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव को अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया। विधायक हरिओम यादव ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह अधिवक्ताओं के साथ हैं प्रो. रामगोपाल यादव के माध्यम से उनकी बात प्रमुखता से ही सरकार में रखी जाएगी। शिव प्रताप जादौन, फरीद अहमद, यतीश यादव, राजेश कुलश्रेष्ठ, उजेंद्रवीर सिंह, प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट, शिवशंकर गुप्ता, आदित्य यादव, सुरेशचंद्र साहू, शेर सिंह राजपूत, दिलीप यादव, उमेश ओझा, रतन सिंह, अजय ओझा, भगवान दास शंखवार, नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
जिला रेवेन्यू बार एसोसिएशन के रामअवतार सिंह, सुमनचंद्र जैन, सुंदर सिंह, सत्यदेव शर्मा, महीपाल राजपूत, सुभाष राजपूत, इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स एसोसिएशन डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एडवोकेट, संगठन अध्यक्ष अनिल गर्ग, उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, महासचिव विजय जैन महासचिव, निखिल बंसल,राजीव अग्रवाल, महेशचंद्र आदि भी शामिल रहे।