फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टप्पेबाज गिरोह के सरगना और सदस्य पर लगा गैंगस्टर

Sun, 29 Mar 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने एक शातिर टप्पेबाज गिरोह के सरगना और उसके सक्रिय सदस्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार अभियुक्त शेरपाल उर्फ श्रीपाल निवासी जोनई, इटावा हाल निवासी नगला बृजलाल, एटा इस गिरोह का लीडर है। वहीं, उदय सिंह निवासी नगला बृजलाल, निधौली कलां, एटा इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। गिरोह अपने भौतिक और आर्थिक लाभ के लिए जिले में चोरी और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के डर के कारण कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रसूलपुर में पूर्व में भी चोरी और टप्पेबाजी की धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद अब पुलिस इस गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्ति के विरुद्ध भी जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें