फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैंग बनाकर जुआ खेलने वाले 37 आरोपियों के खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 21 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने गिरोह बनाकर जुआ खेलने वाले 37 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 जनवरी को छापा मारकर 35 जुआरियों को गिरफ्तार कर करीब 29.50 लाख रुपये भी बरामद किए थे। गिरोबंद की कार्रवाई से आरोपियों की सख्ती से निगरानी की जाएगी। यह आरोपी आर्थिक लालच के लिए गैंग बनाकर हारजीत की बाजी लगाकर दूसरों का भविष्य भी खराब करते हैं।
विज्ञापन

आर्थिक लालच में लोग अपने साथ दूसरों का भविष्य बर्बाद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रामगढ़ क्षेत्र में 12 जनवरी को एक मकान में हारजीत की बाजी लगाई जा रहीं थीं। जहां पुलिस ने छापा मारकर 35 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। साथ ही थाना क्षेत्र में जुआ कब से हो रहा है इसकी जांच के आदेश भी अधिकारियों ने दिए थे। वह जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इसी कार्रवाई के क्रम में थाना पुलिस द्वारा 37 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने वादी बनकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने गैंगलीडर निर्दोष व उसके साथी राशिद, बौबी, पवन, राजबहादुर, रामू, लोकेंद्र, रनवीर, राहुल, नीरज, मनीष, शानू, मायाराम, धर्मेंद्र, नरेंद्र, नितिन, रघुराज, सुशील, अवनीश, हरीशंकर, शहवाज, मुकेश, मानसिंह, सौरभ, गौरव, अवधेश, पंकज, ओमप्रकाश, राजेश, टीटू, वसीम, प्रदीप, अनीश, श्याम, आकाश, नदीम, भीमसेन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें