फिरोजाबाद। संगठित गिरोह बनाकर लूट, चोरी, डकैती व अन्य वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। जिले के 14 थानों की पुलिस ने 56 आरोपियों के खिलाफ 16 रिपोर्ट दर्ज की हैं। जिससे अपराधियों को हौसलों को पस्त किया जा सकें। पुलिस ने साल के पहले ही दिन बुधवार को अलग-अलग थानों में 56 अपराधियों के खिलाफ 16 रिपोर्ट दर्ज की हैं। थाना उत्तर पुलिस ने गैंग लीडर देवेंद्र गोस्वामी उर्फ करुआ विजय नगर, गैंग के सदस्य कृष्णा वर्मा, छोटू वर्मा निवासीगण छारबाग, सीपू गुप्ता उर्फ सतेंद्र पथवारी मंदिर के पास छारबाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। दक्षिण पुलिस ने गैंगस्टर टिंकू वर्मा कन्हैया नगर, संदीप वर्मा बरकतपुर रसूलपुर, राजीव शंखवार आजाद नगर लाइनपार, रसूलपुर पुलिस ने शकील उर्फ बोना झमैया टोला, इंतजार अली कोहिनूर रोड और सलमान हाजीपुरा, मक्खनपुर पुलिस ने रोहित उर्फ आशू, मंशाराम निवासीगण जहांगीरपुर मक्खनपुर ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं एका पुलिस ने भगवान सिंह और महावीर उर्फ पप्पू निवासीगण नगला दयाराम के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। इसके अलावा सिरसागंज पुलिस ने अनीश निवासी माडाबा लालगंज जिला प्रतापगढ़ और तनजीव आलम निवासी कहोरा कोतवाल नगर रायबरेली संगठित गिरोह बनाकर लोगों से ठगी और लूट करना पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना साथ ही डेबिट कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने और चोरी और लूट कर अन्याय पूर्ण मार्ग से धन अर्जन करने आरोप लगाते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
शिकोहाबाद पुलिस ने प्रमोद कुमार निवासी नगला बड़ा मिर्जा थाना रामगढ़ (गैंग लीडर), आलिम निवासी गालिब नगर जाटवपुरी थाना रसूलपुर, अर्जुन निवासी बाकलपुर थाना नसीरपुर, रंजीत निवासी काशीराम कॉलोनी थाना शिकोहाबाद, हाल निवासी मीर खलील थाना शिकोहाबाद, सारिक निवासी हबीबगंज थाना रामगढ़, रमाकांत उर्फ धांशू निवासी नगला खुशहाल थाना जसराना (गैंग लीडर), फैजान निवासी मोहम्मदमाह तेली गली थाना शिकोहाबाद एवं विकास निवासी मोहल्ला गढ़ैया थाना शिकोहाबाद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।