फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी-बच्चों संग ससुराल आए गैंगमैन की मौत, शाम को खाना खाकर सोया...सुबह इस हाल में मिली लाश

Sat, 12 Oct 2024 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी मेंं पत्नी-बच्चों संग ससुराल आए गैंगमैन की मौत हो गई। वह शाम को खाना खाकर सोया, सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले अपनी ससुराल आए गैंगमैन की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन को सुबह जानकारी हो सकी। परिवार के लोग आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के थाना बुराड़ी क्षेत्र के कमालपुर निवासी सुमित कुमार (45) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर तैनात थे। वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी गायत्री, बेटी दीपिका, इशानी और बेटे दिपांशु के साथ रसूलपुर थाना क्षेत्र में शांतिनगर निवासी अपने ससुर कन्हैयालाल के घर आए थे। 

शुक्रवार रात 12 बजे सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। शनिवार सुबह छह बजे गायत्री ने उन्हें जगाया तो उठे नहीं। ससुरालीजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अन्य ससुरालीजन भी आ गए। 
विज्ञापन


गैंगमैन के साले मदनमोहन ने बताया कि वह शुगर के मरीज थे। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें