फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में छोड़ा गया गंगाजल, नहर बाधित होने पर भी मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
जेड़ाझाल परियोजना से जुड़ी झील भरने का उद्घाटन करते विधायक मनीष असीजा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को सुहाग नगरी को बड़ा तोहफा मिला। अब शहर को पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल संचयन के लिए काफी समय से अधूरी पड़ी झील अब भरना शुरू हो गई। इस झील में शहर को आपूर्ति होने वाला 15 दिन तक का पानी का स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

झालगोपालपुर से शहर को गंगाजल की आपूर्ति दी जाती है। नहर की सफाई के दौरान गंगाजल की सप्लाई रोक जाती थी, इससे शहर में पानी का संकट खड़ा हो जाता था। इसके के लिए गंगाजल स्टोर करने के लिए झील का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी दिलाने के लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने कई बार पत्राचार किया। मंजूरी के बाद झील के निर्माण में हो रही देरी पर कार्यदायी संस्था पर 72 लाख रुपये का जुर्माना भी हुआ। सोमवार को जल निगम के अधिकारियों के साथ विधायक मनीष असीजा ने नरियल फोड़ कर झील भरने के कार्य का शुभारंभ किया।
झील की क्षमता 90 करोड़ लीटर पानी की है। जेड़ाझाल से वर्तमान में शहर को प्रतिदिन 60 से 65 एमएलडी पानी दिया जाता है। यदि 60 एमएलडी पानी प्रतिदिन दिया जाता है तो 15 दिन तक पर्याप्त पानी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें