पूर्व शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन इस्लामिक सेंटर पर किया गया
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के ‘पूर्व मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा की जीवनी’ पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन मदीना कॉलोनी स्थित इस्लामिक सेंटर पर किया गया। ‘कुरानी सफर’ और ‘तजकिरा मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा साहब’ दोनों किताबों को मौलाना सैयद अहमद उनैस नदवी के द्वारा लिखा गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इन किताबों का विमोचन मदीना कॉलोनी स्थित इस्लामिक सेंटर पर सादगी से किया गया। इस्लामियां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मास्टर सैयद मोहम्मद अहसन साहब ने दोनों किताबों का विमोचन किया।
सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि इन दोनों किताबें मेरे भतीजे सैयद अहमद उनैस नदवी ने लिर्खी हैं। पहली किताब ‘कुरानी सफर’ 350 पृष्ठों पर आधारित है। इसे इस्लामिक सेंटर ने प्रकाशित किया है, इसमें उर्दू जानने वालों को कुरान मजीद के अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी दी गई है। इस किताब पर देश के प्रमुख उलेमाओं ने अपनी-अपनी राय दी है।
दूसरी किताब ‘पूर्व शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा साहब की जीवनी’ लगभग चार सौ पृष्ठों की लिखी गई है। इसमें शहर मुफ्ती की जिंदगी कैसे बीती इसका पूरा विवरण है। ताकि बाद में आने वाले लोग उनकी जिंदगी से अपने लिए कुछ सीख सकें। इस मौके पर मास्टर सैयद इदरीस अली, अहमद अलीम साहब, मौलाना असअद अलीम शमसी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन मौलाना शैयद शादी कासमी ने किया।